फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Echoed throughout the world of Ram Charit Manas Chaupaiyan

गूंजी रामचरित मानस की चौपाइयां

Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 02 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Echoed throughout the world of Ram Charit Manas Chaupaiyan

विद्यालय के संस्थापक की जयंती के अवसर पर विद्यालयों

विज्ञापन
के वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को रामचरित मानस की चौपाइयां मधुर स्वर में सुनाई दी। इसके अलाव गायन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी मधुर वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बाल विहार विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बाल विहार, तारा एकेडमी और राम जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय में रामचरित मानस का सस्वर वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्राइमरी वर्ग में स्मिता एवं अंशिका प्रथम, सताक्षी एवं सोहम द्वितीय और प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में ऋषभ, अनुभव प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं वैभव नारायण तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डा. राजेश मिश्र को स्काउट गाइड बच्चों ने बैंड की धुन के साथ स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अतुल अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रंजना सिंह, कल्पना मिश्रा, पूनम सक्सेना, रामेंद्र श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।

इधर, वेणी माधव बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्राओं की ओर से सर्व धर्म सभा व गांधी जी की प्रिय राम धुन का गान किया गया। हरि बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में  वंदेमातरम् प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें यशस्वी श्रीवास्तव प्रथम, वैष्णवी रस्तोगी द्वितीय, शाक्ती मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। किरन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मानस मंच प्रतियोगिता में अमीषा श्रीवास्तव प्रथम, सरस्वती प्रजापति द्वितीय और मनोरमा तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान चार्ट प्रतियोगिता में अग्रिमा अवस्थी प्रथम, स्नेहा श्रीवास्तव द्वितीय, निशात तृतीय स्थान पर रही। योगा चार्ट प्रतियोगिता में साक्षी दीक्षित प्रथम, नाज फितिमा द्वितीय और महिमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed