फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dust storms at a speed of 12 kmph caused trouble

Hardoi News: 12 किमी की रफ्तार से चलीं धूल भरी हवाओं ने परेशान

Wed, 05 Mar 2025 10:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 05 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dust storms at a speed of 12 kmph caused trouble
तेज हवाओं के झोंके से फटी होर्डिंग। संवाद - फोटो : तेज हवाओं के झोंके से फटी होर्डिंग। संवाद
फोटो-01- तेज हवाओं के झोंके से फटी होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- सर्कुलर रोड पर हवाओं के बीच कुछ इस तरह जल रहा कूड़ा। संवाद
- पछुआ हवाओं से तापमान में दर्ज हुई गिरावट
- आज भी धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में चल रही पछुआ हवाओं ने बुधवार को काफी रफ्तार पकड़ ली। बुधवार को दिन भर धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया। धूल भरी हवाओं के कारण सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। होर्डिंग और बैनर भी हवा की वजह से उखड़ गए। पछुआ हवा के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को भी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
तेज हवाएं बीते तीन दिन से चल रहीं हैं। अभी तक आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाओं ने बुधवार को काफी तेजी पकड़ ली।मौसम वेधशाला में हवाओं की गति 12 किमी प्रति घंटा की दर्ज की। जमीन को छूती हुई चल रहीं हवाओं की वजह से तेज हवाएं धूल के साथ चलती रहीं। इस कारण से लोगों का सड़क पर चल पाना मुश्किल हो गया। धूल भरी हवाएं आंखों में घुसने से कई जगह वाहन चालकों को अपना चेहरा धुलना पड़ा। इतना ही नहीं तेज हवाओं की वजह से शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग और बैनर तक उखड़ गए। पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवाओं की गति बृहस्पतिवार को अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इनसेट
कूड़े में लगाई आग, तेज हवा से फैलने का खतरा
हरदोई। नगर पालिका के कर्मचारी बिलकुल भी संवेदनहीन हाे गए हैं। बुधवार को हवा की रफ्तार काफी अधिक रही। एक तो तेज धूप की वजह से अब नमी कम होने लगी और आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसके बाद भी नगर पालिका के कर्मचारियों ने सरकुलर रोड पर पड़े कूडे़ के ढेर में आग लगा दी। तेज हवाएं चलती ही रहीं, ऐसे में आग लगने की संभवना बनी रही। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। नगर पालिका ईओ इस संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed