{"_id":"f977e823576de5f0463f0909bd6b62d5","slug":"during-the-treatment-of-prisoners-in-hospital-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती बंदी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भर्ती बंदी की उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में
विज्ञापन
उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच
गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमिनाबाद निवासी नाजिम (28) पुत्र बाबू ड्राइवर को शहर कोतवाली पुलिस ने 19 जुलाई को पकड़कर सिटी मजिस्ट्रेट के यहां शांतिभंग के मामले में पेश किया था। जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। जिला कारागार में पहुुंचने पर उसकी तबियत खराब हो गई तो उसे 20 जुलाई को कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे 25 जुलाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद शाम को उसे वापस जेल भेज दिया गया था। जहां पर उसकी फिर हालत बिगड़ गई तो उसे 26 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात बारह बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के विषय में परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई दानिश ने बताया कि उसका भाई कई सालों से नशे का आदी था। इसी कारण उसकी तबियत ठीक नहीं रहती थी। इस संबंध में जेलर आरपी सिंह ने बताया कि जब से बंदी आया था तब से बीमार था। उसका इलाज कराया जा रहा था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।