{"_id":"648766c8b41b84c2c60e3a04","slug":"dumper-collision-killed-youth-two-injured-hardoi-news-c-12-1-282921-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो-14
- सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कछौना थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर जैतनगर गांव के पास मार्ग किनारे बाइक के पास खड़े युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी किंदरलाल (26) रविवार देर रात करीब 9 बजे बाइक से कछौना थाना क्षेत्र के खजोहना गांव धान का बीज लेने गया था। वापस आते समय जैतनगर चौराहे के पास मार्ग किनारे बाइक खड़ी कर अलावलपुर गांव के रहने वाले रजनीश और सुदर्शन के साथ बातचीत करने लगा। इसी दौरान संडीला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से सभी को संडीला ले जाया गया, जहां पर किंदर लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।