फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drunk teacher's video suspended after it went viral

नशे में धुत शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन

Fri, 05 Mar 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drunk teacher's video suspended after it went viral
हरदोई। नशे में धुत प्राथमिक विद्यालय एकघरा के शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जांच के लिए खंड विकास अधिकारी सुरसा को नामित किया गया है। निलंबन के दौरान सहायक अध्यापक अहिरोरी बीआरसी से संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन

अहिरोरी विकास खंड के ग्राम एकघरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर शैलेंद्र कुमार तैनात हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शैलेंद्र कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इस वीडियो में शैलेंद्र कुमार विद्यालय परिसर में ही नशे में धुत नजर आ रहे थे और अन्य शिक्षकों से अभद्रता कर रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बीएसए हेमंत राव ने शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शराब पीकर नशे में शिक्षकों से अभद्रता करने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के साथ ही अनुशासनहीनता करने व शिक्षक आचरण सेवा नियमावली का जानबूझकर उल्लंघन करने के आरोप में शैलेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शैलेंद्र कुमार का नशे में धुत होने का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन तब उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed