फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DRM Inspects hardoi station

गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर जताई नाराजगी

Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
DRM Inspects hardoi station
हरदोई में बैठक के दौरान डीआरएम के स्पेशल सैलून में मौजूद अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने बुधवार को हरदोई, करा, बघौली, बालामऊ व संडीला स्टेशन का निरीक्षण किया। बालामऊ में लोको लॉबी में कंप्यूटर बंद मिलने समेत अन्य जगह गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें।
विज्ञापन

स्पेशल सैलून से हरदोई स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने सुबह 9.30 बजे प्लेटफार्म चार का निरीक्षण किया, इसके बाद सैलून में अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीआरएम तरुण प्रकाश ने पहले करना व इसके बाद बघौली का निरीक्षण किया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार स्टेशन पर मौजूद लोगों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर बरेली वाराणसी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करवाने, एक आरक्षण काउंटर व टिन शेड का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने बालामऊ जंक्शन पहुंचकर लोको लॉबी का निरीक्षण किया।
लॉबी में कर्मचारी मैनुअल रजिस्टर गायब मिला, लाबी में लगी टीवी बंद मिली व वहां लगा कंप्यूटर भी खराब मिला। इस पर डीआरएम ने कंट्रोलर को फटकार लगाई। रेलवे अस्पताल पहुंचे डीआरएम ने डॉ. राकेश कुमार से दवाओं के स्टाक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने यात्री विश्रामालय, टिकट घर व प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था देखी। स्टेशन अधीक्षक एसएस हैदर को साफ सफाई व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीआरएम ने संडीला का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर सिग्नल के बारे में जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक के कमरे में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता देखी।
इसके बाद स्टेशन से लेकर क्रासिंग तक पैदल ट्रैक का निरीक्षण किया। पत्रकार वार्ता में बताया कि फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे व प्रदेश सरकार के सहयोग से होना है।

ब्रिज कारपोरेशन की सहमति मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, एसीएम पुरुषोत्तम बघेल, सीएमआई मनीष प्रकाश वाजपेयी, सीएमआई अंबुज मिश्रा, दीपक मेहरा, विजय कुमार मेहता, आरपीएफ इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव व आरपीएफ के महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बालामऊ में लोको लॉबी के पास निरीक्षण करते डीआरएम तरुण प्रकाश व मौजूद अन्य अधिकारी। संवाद न्यूज ए?

बालामऊ में लोको लॉबी के पास निरीक्षण करते डीआरएम तरुण प्रकाश व मौजूद अन्य अधिकारी। संवाद न्यूज ए?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed