फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drizzle with the storm , the mercury dropped

अंधड़ के साथ बूंदाबांदी, पारा गिरा

Wed, 02 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with the storm , the mercury dropped
मौसम का रुख अचानक मंगलवार की दोपहर बाद बदल गया। देखते ही देखते आसमान में छाए बादलों ने सूरज को ढक लिया। तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने से अंधेरा सा छा गया। इसी बीच शुरू हुई बूंदाबांदी से पारा लुढ़कने लगा। करीब 25 मिनट तक चले अंधड़ से शहर का यातायात ठहर सा गया। शहर में जगह-जगह होर्डिंग-बैनर उखड़ कर सड़क पर आ गिरे। कृषि अधिकारी ने बताया कि हल्की बारिश से फसलों के लिए अच्छी है।
विज्ञापन


तेज और अतिवृष्टि के आगाज की गर्जना सुन खेती किसानी से जुडे़ लोग बेचैन हो उठे। देर शाम बाद जब बूंदाबांदी ने तेज बारिश का रूप नही लिया तो किसानों ने राहत महसूस की। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। शहर एवं आस पास इलाकों में मामूली बूंदाबंादी होने से पारा लुढ़क गया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि मौसम का यह बदलाव गेहूं, सरसों और आलू की फसलों के लिए काफी अच्छा है। मौसम के इस बदलाव से पार में गिरावट आने का सिलसिला शुरू हुआ है। पारे का गिरना रबी की फसलों के लिए ठीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश होने पर हाल में बोई गई फसलाें को नुकसान हो सकता था पर बारिश की मात्रा 1 मिलीमीटर के आसपास रहने का अनुमान है। लिहाजा फसलों को नुकसान होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed