फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dowry murder case against 5 people

पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
dowry murder case against 5 people
शाहाबाद। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव डाभा निवासी बुद्धपाल ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दो साल पहले उसने बेटी शांती की शादी शाहाबाद नगर के मोहल्ला महुआ टोला निवासी जितेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद व उसके परिजन दहेज मेें सोने की चेन व एक लाख की मांग को लेकर बेटी शांती को परेशान करने लगे।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को शांती की ससुराल से सूचना आई कि उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुद्धपाल ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर शुक्रवार पर पुलिस ने पति समेत ससुर रामप्रकाश, सास, नंद नीलम व सोनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed