फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dops theft from jwellers shop

ज्वैलर्स की दुकान से तीन महिलाओं ने दो लाख के गहने पार किए

Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
dops theft from jwellers shop
सीसीटीवी फुटेज में कैद दुकान में जेवर देखतीं महिलाएं - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिनेमा रोड स्थित सराफ की एक दुकान से मास्क लगाकर खरीदारी करने पहुंची तीन महिलाओं ने दो लाख रुपये के टॉप्स पार कर दिए। इसकी भनक दुकान के सेल्समैन को नहीं लगी। महिलाओं के जाने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक महिला अपने झोले में टॉप्स की ट्रे रखती नजर आई। एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई है।
विज्ञापन

सिनेमा रोड पर अतुल ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 10 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे तीन महिलाएं दुकान पर पहुंचीं। तीनों ने मास्क लगा रखा था। महिलाओं ने सेल्समैन से टॉप्स दिखाने की बात कही। इस पर सेल्समैन ने टॉप्स की ट्रे महिलाओं के सामने रख दी। इसके बाद सेल्समैन दूसरे ग्राहकों को गहने दिखाने लगा। करीब पांच मिनट बाद सेल्समैन का ध्यान महिलाओं की तरफ गया तो वे दुकान से जा चुकी थी। टॉप्स की ट्रे भी गायब थी। सेल्समैन ने दुकान के निदेशक शिवम को घटना बताई।
विज्ञापन

इसके बाद सेल्समैन ने सहकर्मियों के साथ आसपास के क्षेत्र में महिलाओं की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शिवम ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो मास्क लगाए तीनों महिलाओं में से एक टॉप्स की ट्रे झोले में रखती नजर आई। शिवम ने घटना के रोज ही कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह व्यापारी एसपी से मिलने पहुंचे। व्यापारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद एसपी दुकान पर पहुंचे और जांच की। शिवम के मुताबिक करीब 45 ग्राम सोने के टॉप्स शातिर महिलाओं ने पार किए हैं। इनकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि शिवम की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है। जल्द ही महिलाओं को गिरफ्तार कर माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

टीम ने आसपास की दुकानों के फुटेज खंगाले
एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शिवम की दुकान के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। शिवम की दुकान के अंदर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन दुकान के बाहर गेट पर कैमरे नहीं लगे हैं। इसी के चलते महिलाएं दुकान से बाहर निकलने के बाद किस ओर गईं जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed