{"_id":"5eee49e18ebc3e4324626ff1","slug":"do-plantation-on-road-side-hardoi-news-knp5666546179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों पर कराएं पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों पर कराएं पौधरोपण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम, डीएम पुलकित खरे, एसपी अमित कुमार। संव?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित अवधि मेें गुणवत्ता के साथ पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सभी मार्गों की पटरियों से कब्जे हटवाकर पौधरोपण कराने को कहा है।
शनिवार को मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सतर्कता बरतें। बाहर से आने वाले प्रवासियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करें। चिकित्सालयों में कंट्रोल रूम और आइसोलेशन वार्ड का संचालन 24 घंटे करने के निर्देश उन्होंने दिए। सभी एसीएमओ को दो दो ब्लाक आवंटित कर सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण कराने के निर्देश सीएमओ डॉ. एसके रावत को दिए। मनरेगा उपायुक्त से कहा कि प्रवासियों को मनरेगा से अधिक कार्य दिलाया जाए। पौधरोपण के लिए एक सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे खुदवाने को कहा।
सभी नहरों, बड़े नालों, तालाबों, स्कूल, कॉलेज के पास पौधरोपण कराएं। औषधीय पौधों को अधिक संख्या में रोपित करने को कहा। गांवों में तालाब, चारागाह, चकरोड आदि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। पुराने कुओं को भी ठीक कराने के लिए मंडलायुक्त ने कहा है। पाइप पेयजल परियोजनाओं का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। सीडीओ निधी गुप्ता वत्स से खेल मैदानों को कब्जा मुक्त कराने को कहा। पुलिस विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी थानों पर वाद विवाद रजिस्टर बनवाएं। गांवों में झगड़ों को रोकने की जिम्मेदारी बीट सिपाही, लेखपाल और चौकीदार को सौंपे। पुलिस की गश्त बढ़ाने को भी कहा। इस दौरान डीएम पुलकित खरे, एसपी अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास हॉट का किया लोकार्पण
विकास भवन के बाहर विकसित विकास हॉट का लोकार्पण भी मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया। विकास हॉट में बरगद के पौधे को रोपा।
बेलाताली तालाब और गोशाला भी देखी
मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने बेलाताली स्थित तालाब का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने तालाब के मुख्य द्वार के पास फूलदार पौधे रोपने के निर्देश दिए। बिलग्राम चुंगी स्थित निर्माणाधीन हाईटेक सीडलैब का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी न होने दी जाए। यहां भी पौधरोपण के निर्देश दिए। नया गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां नैपियर घास रोपी। गौशाला में तैयार होने वाली कंपोस्ट खाद, पशुओं की संख्या, भूसे के बारे में जानकारी ली। गोबर के गमले में रोपित पौधा भी मंडलायुक्त को भेंट किया गया।