{"_id":"133bd5649df6b3375f250d4223770e34","slug":"do-not-lie-down-not-trust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न झूठ बोला न भरोसा तोड़ा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न झूठ बोला न भरोसा तोड़ा’
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौमी एकता सम्मेलन में उपराष्ट्रपति एवं गवर्नर की
विज्ञापन
मौजूदगी में उमड़े लोगों को देख सांसद नरेश अग्रवाल कुछ क्षणों के लिए
भावुक दिखे और बोले, कभी-कभी लगता है कि ऐसा क्या है कि एक आवाज पर लाखों
लोग दौड़े आते हैं, फिर बिना देर किए खुद जवाब भी दिया कि जनता के बीच झूठ न
बोलने और विश्वास न तोड़ने का ही जादू है कि 35 सालों की राजनीति में कभी
विधानसभा चुनाव नहीं हारा।
इसके बाद ही अगले ही पल वे फिर तेवरों में नजर आए और बोले, आलोचनाओं से कभी नहीं डरा, क्योंकि लोगों का भरोसा साथ है और हरदोई में लगातार आपसी सद्भाव कौमी एकता को मजबूत किया है, जिसे जीवन भर बनाए रखूंगा। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री अवधेेश प्रसाद ने मुलायम सिंह यादव को कौमी एकता का सबसे बड़ा स्तंभ बताते हुए नरेश की सराहना की।
कहा कि यह उमड़ा सैलाब पूरे देश में कौमी एकता को मजबूत बनाने की दिशा में कारगर संदेश बनेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिता नरेश अग्रवाल ने इतने वर्षों से कौमी एकता के साथ आम लोगों के भरोसे को बनाए रखने की जो मिशाल बनाई है, उसे वे लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए जीवन भर इसे कायम रखेंगे।
कृपाल साधक राजेंद्र दत्त मिश्रा तथा मौलाना जलालुदद्ीन ने भी आपसी एकता, भाईचारे की मजबूती पर बल दिया और नरेश की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश अग्रवाल ने और संचालन राम प्रकाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत व समापन राष्ट्रगान से साथ हुआ।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिलर्स के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, इरशाद अली, नरेश गोयल, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता महोलिया शिवपार, डा. अश्वनी सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, इरशाद हुसैन अंसारी, आदि मौजूद थेे।