फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM takes action on corruption complaint, suspends two accountants for demanding bribe to file report

Hardoi News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट लगाने को रिश्वत मांगने पर दो लेखपाल निलंबित

Sun, 12 Oct 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM takes action on corruption complaint, suspends two accountants for demanding bribe to file report
हरदोई। भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय में लंबित बंटवारे के मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगे जाने के आरोप में दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। हरदोई देहात के ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन

अर्द्धनारीश्वर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मनीष रस्तोगी ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दो साल पहले उन्होंने हरदोई देहात ग्राम पंचायत के गुरगुज्जा में रमेश चंद्र से 0.114 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। मनीष रस्तोगी का दावा था कि तत्कालीन लेखपाल वेद प्रकाश अग्निहोत्री और ग्राम प्रधान श्यामू सिंह ने उसे न्यायालय में बंटवारे का वाद दर्ज कराने का सुझाव दिया। इसी आधार पर जमीन का कब्जा दिलाने के लिए रिपोर्ट लगाने को वेद प्रकाश और श्यामू सिंह ने रुपये भी मांगे।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल और श्यामू सिंह ने रुपये ले भी लिए। इसी बीच लेखपाल का तबादला शाहाबाद तहसील हो गया। हरदोई देहात के लेखपाल बनाए गए संगीत वाजपेयी पर भी रिपोर्ट लगाने के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप है। एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच तहसीलदार से कराई गई है। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर वेद प्रकाश अग्निहोत्री और संगीत वाजपेयी को निलंबित कर दिया गया है। एडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान श्यामू सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed