फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM Solicited discount gift

डीएम ने मांगा छूट का उपहार

Tue, 28 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 28 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

हर वर्ष करोड़ों खर्च होने के बाद भी जिले के हजारों

विज्ञापन
बच्चों पर पड़ रही कुपोषण की छाया हट नहीं पा रही है। जिले में बच्चों के पोषण को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चल रही योजनाएं जिम्मेदारों को आईना दिखा रही है। विभागीय आंकड़ों की ही माने तो 1,16,651 बच्चों पर कुपोषण और 8842 बच्चों पर अति कुपोषण की काली छाया पड़ी हुई है।

ऐसे में डीएम ने सेरेलक बच्चों को मुहैया कराने को कंपनी को सेरेलक की कीमतों में छूट देने की मांग की है। जिला प्रशासन विभागीय कामकाज को लेकर एवं बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार को लेकर संतुष्ट नहीं है। जिले के सभी 3,930 आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने को काफी प्रयास किए गए, पर अभी भी आंगनबाड़ी स्तर के कर्मियों की मनमानी से बच्चों के लिए जाने वाले पोषाहार के वितरण पर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्रों पर साफ सफाई और नियमित ढंग से पोषाहार का वितरण नहीं होता है। जिसको लेकर कई बार कार्रवाई भी हुई, पर सुधार नहीं हुआ है। उधर, कुपोषित बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण देने के बाबत शासन के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य पोषण दिवस के आयोजन किए गए, जिसमें महिलाओं को बच्चों को स्वस्थ रखने के बाबत जानकारियां दी गईं।

साथ ही गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर सहित जांच कर आयरन की गोलियां व टीकाकरण भी कराया गया, पर यह सब हकीकत से ज्यादा कागजी आंकड़ों में ज्यादा रहा। उधर, बच्चों में अतिकुपोषण व कुपोषण को दूर करने को प्रदेश सरकार ने राज्य पोषण मिशन योजना को शुरू किया।

जिले में डीएम और सीडीओ समेत 46 जिला स्तरीय अफसरों ने दो-दो गांवों को गोद लिया है और अब अफसरों द्वारा पोषण संबंधी कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है। उधर, अतिकुपोषण की रोकथाम को जिला मुख्यालय पर पोषण पुनर्वास केंद्र 10 बेडों के वार्ड को तैयार शुरू किया गया।

बाल विकास विभाग द्वारा हर 14 दिन पर अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाता है। यहां दलिया, खिचड़ी तथा एफ-75 व एफ-100 स्तर का पोषाहार देकर उनको स्वस्थ बनाया जा रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन होने से अभी तक कुल 532 बच्चों को भर्ती कराया गया है।

इसके आलावा जिला मुख्यालय पर पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन होने के बाद अब संडीला व बिलग्राम में भी पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस बाबत डीएम रमेश मिश्र ने सीएमओ को स्थापना कराने को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed