फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dm says mask is neccessary

कोरोना से बचाव को मास्क जरूर लगाएं: डीएम

Tue, 21 Jul 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
dm says mask is neccessary
निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने एसपी अमित कुमार के साथ मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव को मास्क जरूर लगाएं। जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा चालकों से कहा कि दो सवारियां ही बैठाएं।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने डीएम चौराहा, अस्पताल रोड, सिनेमा चौराहा, धर्मशाला रोड, किदवई चौराहा, मोमिनाबाद व मुन्ने मियां चौराहा, छोटा चौराहा, बड़े चौराहे व सिनेमा रोड पर बंदी के दौरान का हाल देखा।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड पर कुछ स्थानों पर बिना मास्क लगाए लोगों से कहा कि अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा को मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर साबुन, पानी से हाथ धोएं व सार्वजनिक स्थान, बाजार जाते समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। एसपी ने भी लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान ईओ नगर पालिका परिषद रवि प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में स्थापित करें हेल्प डेस्क
हरदोई। जिलाधिकारी ने दो दिन में सभी तहसील, ब्लाक स्तरीय सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, पेट्रोल पंपों, प्रशिक्षण संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, बैंक व शॉॅपिंग मॉल के सामने हेल्प डेस्क स्थापित कराने के निर्देश दिए।

तीन पालियों में कार्य करेंगे कर्मी
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि कलक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें तीन पालियों में राजस्व, शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, परिवहन एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed