{"_id":"11c2c48cebac16fbe4698d370e752f98","slug":"district-hospital-electricity-supply-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को चौबीस घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को चौबीस घंटे मिलेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल अब चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति से रोशन रहेगा। जिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली देने के लिए विभाग ने अस्पताल में ही तैयार की गई यूनिट में दो ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। जिनको सीधे प्राथमिक उपकेंद्र मन्नापुरवा से आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मरों की शुक्रवार से टेस्टिंग शुरू भी कर दी गई। दोनों ट्रांसफार्मरों के चार्ज हो जाने के बाद आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी।
जिला अस्पताल में लगे लाइफ सपोर्ट सिस्टमों को लगातार चालू रखने के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता पड़ती है। बीते काफी समय से जिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति देने पर विचार हो रहा था लेकिन बीते वित्तीय वर्ष में बजट पास हो गया वित्तीय वर्ष 2015-16 में काम शुरू करा दिया गया। अस्पताल को चौबीस घंटे आपूर्ति दिए जाने के लिए प्राथमिक उपकेंद्र मन्नापुरवा से अंडरग्राउंड विद्युत केबिल अस्पताल तक डाली गई है और अस्पताल स्थित पार्क में यूनिट तैयार की गई।
जिसमें ही अब 400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए। जिनके माध्यम से ही अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। सहायक अभियंता परीक्षण रणधीर कुमार के निर्देशन में अवर अभियंता केपी सिंह और पीयूष वर्मा ने प्रक्रिया पूरी कराई और ट्रांसफार्मर की चार्जिंग का काम शुरू कर दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि यूनिट में लगाए गए दोनो ट्रांसफार्मर को 33 केवी मन्नापुरवा उपकेंद्र से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
इनमें से एक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जाएगी जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर स्टैंड-बाई पर रहेगा। यदि एक ट्रंासफार्मर खराब हो जाता है तत्काल दूसरे से आपूर्ति दी जाएगी और अस्पताल चौबीस घंटे रोशन रहेगा। बताया कि काम लगभग पूरा हो गया है उम्मीद है कि एक फरवरी से अस्पताल को सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।