{"_id":"57cdbab74f1c1ba8303185c9","slug":"district-excise-officers-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला आबकारी अधिकारी का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला आबकारी अधिकारी का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कर करेत्तर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम विवेक वार्ष्णेय ने लक्ष्य से कम राजस्व वसूली करने पर चार विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं, समीक्षा बैठक में न आने पर जिला आबकारी अधिकारी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक मेें डीएम ने स्टांप रजिस्ट्रेशन, आबकारी, सिंचाई तथा वाणिज्य का लक्ष्य अनुरूप राजस्व प्राप्त न होने पर इन विभागों के जिला स्तरीय प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एआरटीओ का लक्ष्य पूर्ण न होने पर जवाब तलब किया है। बैठक में गैर हाजिर जिला आबकारी अधिकारी के वेतन जारी होने पर डीएम ने रोक लगा दी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिन विभागों द्वारा कम वसूली की गई है वह मदवार कमी का कारण अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल को प्रस्तुत करें। बैठक में मनोरंजन कर, खनिज, बांटमाप, विद्युत, नगरीय निकायों तथा मंडी सहित संबंध विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। बैठक में जिला वन अधिकारी वीके सिंह, सभी एसडीएम व तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन