{"_id":"5e5178f58ebc3ef3b3043ba4","slug":"diputy-cm-says-student-are-now-laborious-hardoi-news-knp5463245122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिश्रम से परीक्षा दे रहे बच्चे: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिश्रम से परीक्षा दे रहे बच्चे: डिप्टी सीएम
विज्ञापन
हरदोई में कंट्रोल रूम में आपरेटर से बोले, डिप्टी सीएम हाथ क्यों कपकपा रहे...। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को अचानक जिले में पहुंचे और जीजीआईसी सहित कछौना और संडीला के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कछौना के एक केंद्र पर उसी कालेज का एक ही कक्ष निरीक्षक मिलने पर उन्होंने दो कक्ष निरीक्षक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया और वहां से एक केंद्र पर छात्रा से मोबाइल फोन से बात की। एक छात्र की हैंडराइटिंग अच्छी होने पर उसकी सराहना की। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब पढ़ाई से ही नंबर मिलेंगे। अब छात्र नकल माफिया के भरोसे नहीं हैं। डिप्टी सीएम ने हरदोई में दो साल पहले आने और यहां नकल माफिया का गैंग पकड़े जाने का उदाहरण देकर कहा कि जहां नकल माफिया हावी थे, वहां ऐसी स्थिति सराहनीय है। छोटी-मोटी कमियां हैं, उन्हें दूर करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार सुबह की पाली में संडीला, कछौना और हरदोई के परीक्षा केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने पिछले दिनों पेपर लीक होने की खबर को तथ्यहीन बताया। कहा कि मऊ में एक जगह पेपर आउट होने की घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
गाजीपुर में कॉपी लिखे जाने की जानकारी होने पर एसटीएफ ने पहले ही आरोपी को दबोच लिया था। सभी जिलों के डीएम व एसपी भी अपने क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। प्रदेश स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, डीआईओएस वीके दुबे, उपजिलाधिकारी सदर राकेश गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर वाजपेयी मौजूद रहे।
हेलो बेटा, मैं डॉ. दिनेश शर्मा बोल रहा, डिप्टी सीएम
हरदोई। जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंचे डिप्टी सीएम ने अतिसंवेदनशील केंद्रों की जानकारी ली। इन केंद्रों को लाइव स्क्रीन पर देखा। इसके बाद जनता इंटर कालेज पुरसौली की लाइव परीक्षा दिखाने के निर्देश दिए। आवाज न आने पर उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. राजेश तिवारी को फोन मिलाकर बात कराने को कहा। स्क्रीन पर एक परीक्षार्थी को खाली देखकर उससे बात कराने को कहा। उन्होंने परीक्षार्थी से कहा हेलो बेटा, मैं डॉ. दिनेश शर्मा बोल रहा, डिप्टी सीएम। पूछा कि खाली क्यों बैठी हो। पेपर पढ़ा हुआ आया। इस पर छात्रा ने पेपर हो जाने की बात कही। डिप्टी सीएम से बात कर आरएन इंटर कालेज दयालपुर की छात्रा अंजली देवी खुश नजर आई।
रामजी की राइटिंग की सराहना
हरदोई। डिप्टी सीएम घंटाघर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने कक्षों में जाकर छात्रों की कापियां देखी। परीक्षार्थी रामजी की कापी देखकर बोले बहुत अच्छी राइटिंग है। इसके बाद उन्होंने तीन कक्षों का और निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा ने उन्हें परीक्षार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जीजीआईसी के प्रधानाचार्या कक्ष में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।