फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dilapidated buildings, crumbling plaster and cracks in the wall the condition of the structures is alarming

Hardoi News: भवन जर्जर, गिरता प्लास्टर और दीवारों में दरारें, इमारतों की हालत चिंताजनक

Sat, 11 Jul 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated buildings, crumbling plaster and cracks in the wall the condition of the structures is alarming
फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद
हरदोई। आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले सरकारी विभागों के अपने भवन ही जर्जर हो गए हैं। बरसात में हादसों की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। शहर के नगर पालिका का कार्यालय भवन और मल्लावां के महिला चिकित्सालय का भवन वर्षों पुराना होने के कारण खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। इन भवनों में प्रतिदिन अधिकारी, कर्मचारी, मरीज, तीमारदार और आम लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन




शहर स्थित नगर पालिका कार्यालय भवन का 21 जनवरी 1986 को लोकार्पण हुआ था। करीब चार दशक पुराने इस भवन की संरचनात्मक मजबूती अब सवालों के घेरे में है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट पर भवन के उपयोग को लेकर निकाय के जिम्मेदार ठोस निर्णय लेने की तैयारी में हैं। इसी कार्यालय भवन में भूतल पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भी संचालित है। इसमें करीब 45 दुकानें हैं। इन दुकानों में कोई न कोई व्यवसाय या कार्यालय आदि संचालित हो रहा है। भवन की हालत खस्ताहाल हो गई है, प्रथम तल के भवन में बरसात में पानी टपकना और प्लास्टर आदि गिरना कर्मचारियों के लिए नई बात नहीं है। निकाय के इस कार्यालय भवन काे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वे कर जर्जर घोषित कर दिया। बावजूद इसके अभी तक कार्यालय का संचालन हो रहा है। कॉम्प्लेक्स में 45 दुकानें संचालित हैं, वहां पर भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
विज्ञापन



मल्लावां के भगवंतनगर में महिला चिकित्सालय का भवन भी काफी पुराना और जर्जर है। इस अस्पताल की स्थापना साल 1925 में पं. जयनारायण मिश्रा ट्रस्ट की ओर से कराई गई थी। लगभग एक सदी पुरानी इस इमारत में आज भी ओपीडी का संचालन हो रहा है। प्रतिदिन रोगी चिकित्सक की सलाह और उपचार के लिए यहां आते हैं लेकिन भवन की स्थिति सुरक्षा के लिहाज से चिंतनीय है। मल्लावां स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सालय में बाह्य रोगी विभाग ही संचालित है। गंभीर रोगियों को सीएचसी पर भर्ती किया जा रहा है। विभाग की ओर से अभी से भवन को कंडम घोषित नहीं किया गया है। जनवरी 2025 में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया था और तब भवन की नीलामी कराने की बात कही थी। तब से अब तक इस पर आगे की कोई प्रक्रिया नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भवन काफी पुराना और जर्जर हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से सर्वे करा लिया गया है। अभियंताओं ने भवन को जर्जर श्रेणी में घोषित किया है। कार्यालय संचालन के लिए भवन अब सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। ऐसे में कार्यालय भवन सहित कॉम्प्लेक्स में संचालित दुकानदारों को भवन की दयनीय स्थिति देखते हुए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कॉम्प्लेक्स में संचालित दुकान के दुकानदारों और कार्यालयों के जिम्मेदारों को विकल्प तलाशने के लिए भी कहा गया है। -सुखसागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष, नगर पालिका


महिला चिकित्सालय में बाह्य रोगी विभाग संचालित है। गंभीर रोगियों को सीएचसी पर भर्ती किया जा रहा है। विभाग की ओर से भवन को कंडम घोषित नहीं किया गया है। जनवरी 2025 में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया था और तब भवन की नीलामी कराने की बात कही थी तब से अब तक इस पर आगे की कोई प्रक्रिया नहीं हुई। -डॉ. संजय सिंह, अधीक्षक, सीएचसी मल्लावां


नगर पालिका कार्यालय भवन और कॉम्प्लेक्स भवन के सर्वे में भवन को मरम्मत योग्य नहीं बताया गया है। भवन को निष्प्रयोज्य बताया गया है। इसी आधार पर भवन की मरम्मत पर रुपये नहीं खर्च किए जा रहे हैं। निकाय कार्यालय सहित कॉम्प्लेक्स की दुकानों और कार्यालयों को शिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

फोटो 22: नगर पालिका परिषद कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed