फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dikshant samaroh

मल्लावां की आकांक्षा ने गोल्ड तो प्रवीण ने झटका कांस्य

Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
dikshant samaroh
फोटो-34-आकांक्षा को गोल्ड मेडल देते से सम्मानित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में परास्नातक भौतिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कस्बे की आकांक्षा ने स्वर्ण व प्रवीण ने तीसरा स्थान पाने पर कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों पूरे जिले को गौरवांवित किया है।
विज्ञापन

दिव्य कृपाल महाविद्यालय गोसवां की छात्रा आकांक्षा आजाद को एमएससी भौतिक विज्ञान में संपूर्ण विश्वविद्यालय में सार्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक दिया गया। वहीं प्रकाश महाविद्यालय बरौना के बीए फाइनल के छात्र प्रवीण सिंह को जिले में प्रथम व विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कुलाधिपति कांस्य पदक प्रदान किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उच्च शिक्षामंत्री नीलिमा कटियार, विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक ने दोनों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रकाश महाविद्यालय बरौना के निदेशक विनीत सिंह, पुरणेंद्र सिंह, प्राचार्य डा. जीएस यादव, प्रबंधक राकेश कुमार, ने छात्र-छात्रा को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

फोटो-35-गोल्ड से सम्मानित किए गए प्रवीण।  संवाद

फोटो-35-गोल्ड से सम्मानित किए गए प्रवीण। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed