फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diet returned to the applicant Beating

डायट से आवेदक बैरंग लौटे

Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Diet returned to the applicant Beating

परिषदीय विद्यालयों में टीचर बनने का सपना लेकर

विज्ञापन
रविवार को डायट पहुंचे आवेदकों को मायूस लौटना पड़ा। मेरिट सूची में गड़बड़ी होने पर आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेरिट सूची में गड़बड़ी पर विभाग ने काउंसिलिंग अचानक एक दिन बढ़ा दी थी।

इससे गैर जनपद से आए आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में विज्ञान व गणित के 29,334 टीचरों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए आवेदकों की काउंसिलिंग भी कराई गई थी। शासन ने गणित व विज्ञान टीचरों की 21 सितंबर तक तैनाती के निर्देश दिए थे।

जिले में 694 टीचरों की नियुक्ति की जानी है। इसमें 347 विज्ञान व 347 गणित के टीचर हैं। इनकी तैनाती के लिए कटआफ मेरिट जारी की जानी थी। जिसमें अर्हमहिला व विकलांग आवेदकों को 20 सितंबर को डायट में काउंसिलिंग के दौरान स्कूल चुनने का मौका दिया जाना था, पर मेरिट सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आवेदकों ने बीएसए कार्यालय में हंगामा किया था।

जिस पर मेरिट सूची को फिर से संशोधित किया गया, जिससे विभाग को अचानक रविवार को होने वाली काउंसिलिंग को आगे बढ़ाना पड़ा था, पर पूर्व में आवेदकों को रविवार को ही काउंसलिंग की जानकारी थी, जिससे रविवार की सुबह काफी संख्या में आवेदक डायट पहुंच गए, पर काउंसिलिंग न होने से वह वापस मायूस होकर लौट गए।

आवेदक काफी देर तक डायट में जानकारी करने के लिए परेशान रहे। उधर, बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि आवेदकों के प्रार्थना पत्र मिले थे। उन पर विचार करने के बाद ही मेरिट सूची तैयार की जा रही है। इसलिए काउंसिलिंग अब सोमवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed