{"_id":"6906447019b36f8f1c07b65f","slug":"diesel-theft-gang-carrying-a-reward-of-rs-25000-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139639-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीजल चोरी गिरोह में शामिल 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीजल चोरी गिरोह में शामिल 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-शिवम गुप्ता। संवाद
हरदोई। पाली और शाहाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी शातिर को गिरफ्तार किया है। डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बीती पांच मार्च की रात रोडवेज बस और ट्रक खड़े थे। रात में ही इन दोनों वाहनों से लगभग 850 लीटर डीजल चोरी हो गया था। दोनों वाहनों के चालकों ने छह मार्च को घटना की रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुरागों की मदद से पुलिस ने शाहजहांपुर के श्यामतगंज गौटिया निवासी विकास, जलालपुर निवासी आशिक हुसैन, सतिया खुर्द निवासी अमित वर्मा, शाहाबाद के मोहल्ला मुईदापुर निवासी विनीत मिश्रा, बाजार शंभा निवासी दिव्यांश और शिवम दिलेरगंज निवासी सत्यम बाथम और हर्षित द्विवेदी के साथ ही लखीमपुर खीरी के लुदियापुर उचौलिया निवासी जसवीर के घटना में शामिल होने की बात पता कर ली थी।
दस मार्च को पुलिस ने विकास, आशिक हुसैन, अमित वर्मा, विनीत मिश्रा, दिव्यांशू, सत्यम और जसवीर को गिरफ्तार कर लिया था। हर्षित और शिवम की तलाश पुलिस कर रही थी। सभी नौ लोगों पर गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। शिवम गुप्ता पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पहाड़पुर के पास से शुक्रवार रात शिवम को गिरफ्तार किया गया है।। उसे जेल भेज दिया गया है।