{"_id":"9b41cbfc95e70a97d5a07d5394279c6a","slug":"dias-complete-data-seriously-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायस डाटा गंभीरता से पूर्ण करें : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायस डाटा गंभीरता से पूर्ण करें : बीएसए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू डायस का डाटा गंभीरता से भरा जाए। इसी से ही सर्व
विज्ञापन
शिक्षा अभियान की कार्ययोजना तैयार होती है। इसमें खामियां न रहे और समय से
त्रुटिरहित डाटा पूर्ण किया जाए। यह बात बीएसए डा. बृजेश मिश्रा ने
शुक्रवार को यू डायस के संबंध में हुई कार्यशाला में कंप्यूटर आपरेटरों को
संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जो डाटा जाता है, वह महत्वपूर्ण है। उस पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। सभी लोग डाटा भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें। एमआईएसस प्रभारी शैलेंद्र झा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से यू डायस द्वारा मिली जिले की उपलब्धियों को बताया, जिसमें जिला किन किन कारणों से प्रदेश में अव्वल रहा।
उन्होंने यू डायस के विषय में विस्तृत जानकारी दी और प्रपत्रोें की फीडिंग करते समय किन बातोें को ध्यान रखे और इंट्री का मिलान किस प्रकार किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन आयुवार, जाति वार भरने और उनके मिलान करने के तरीके बताए।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने विकलांग बच्चों का डाटा भरते समय किन किन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए की जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय अफसरों के साथ कंप्यूटर आपरेटर अमित कुमार, धीरेंद्र सिंह, रवि, मंजू, रेखा सिंह, सौरभ, आशीष बाजपेई, ध्रुव, वीरू आदि मौजूद थे।