{"_id":"615747c48ebc3e0bc5795f24","slug":"dhan-purchase-center-activated-hardoi-news-knp6557042169","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र क्रियाशील कराने को दौड़ते रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र क्रियाशील कराने को दौड़ते रहे अफसर
विज्ञापन
पिहानी में केंद्र पर तौल कांटा लगाता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में शुक्रवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन अधिकारी खोले गए 54 क्रय केंद्रों को क्रियाशील कराते रहे। लखनऊ से आए आरएमओ केके सिंह ने संडीला व हरदोई मंडी पहुंचकर क्रय केंद्रों की व्यवस्था देखी। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि सभी केंद्र क्रियाशील करा दिए गए हैं। आवक होने पर खरीद सुनिश्चित कराई जाएगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2021 के तहत धान खरीद की औपचारिक शुरुआत हो गई है। लखनऊ से आए आरएमओ केके सिंह ने क्रय केंद्रों पर तौल कांटा, बारदाना समेत किसानों के बैठने के इंतजाम देखे। आरएमओ ने कहा कि मंडी में धान की आवक शुरू होते ही टोकन के आधार खरीद शुरू कराएं। किसान व उसके द्वारा नामित व्यक्ति जब तक ई-पॉप मशीन पर अंगूठे का निशान नहीं देगा तक खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
आरएमओ ने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों से खरीद किए जाने की शिकायत मिली तो संबंधित इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि लगभग सभी क्रय केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। अभी बाजार में धान की आवक शुरू नहीं हुई है। आवक शुरू होने पर नियमानुसार खरीद सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र पर नहीं मिले बोरे
संडीला/पिहानी/सांडी। आरएमओ केके सिंह ने संडीला मंडी पहुंचकर विपणन विभाग व अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीसीएफ क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध नहीं मिले। इस पर आरएमओ ने नाराजगी जताई और सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव अशोक सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सांडी मंडी में खोले गए क्रय केंद्र पर भी शुक्रवार को क्रियाशील करा दिए गए। मंडी सचिव अमित कुमार ने बताया कि आवक पर खरीद शुरू कराई जाएगी। पिहानी मंडी समिति परिसर में चार धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर जरूरी सामान पहुंचाकर केंद्रों को क्रियाशील करा दिया गया है। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि इस बार पॉवर डस्टर, ई-पॉप मशीन, लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक कांटा से काम किया जाना है, लेकिन इसमें बड़ी समस्या है।