फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demonstration by keeping dead body at two places in five hours, jam was created

Hardoi News: पांच घंटे में दो स्थानों पर शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping dead body at two places in five hours, jam was created
हरदोई। पुरानी रंजिश और चुनाव को लेकर हुई कहासुनी में हुई मारपीट में बसपा बूथ एजेंट की मौत के बाद बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ता भी सामने आ गए। बुधवार को शव आने पर कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे में दो बार शव को रखकर जाम लगाया और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर निवासी यदुनंदन लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में बसपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट बने थे। इनकी गांव में पहले से भी रंजिश चली आ रही है। मतदान के बाद यदुनंदन की गांव के ही लोगों से मारपीट हो गई थी। गंभीर रूप से घायल यदुनंदन ने मंगलवार को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पर यदुनंदन का शव गनीपुर गांव आने के बाद परिजनों ने इसे पुलिस की बड़ी चूक बताया। पत्नी रंजना ने बताया कि उनके पति कई माह से न्याय के लिए भटक रहे थे लेकिन, कोई कार्रवाई तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा एजेंट की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बुधवार को पुलिस अधिकारी और फोर्स रास्ता में तैनात रहा लेकिन, भीम आर्मी और बसपा कार्यकर्ताओं के रोष के आगे पुलिस न चल सकी। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय कार्यकर्ताओं ने गमछा बिछाकर दो स्थानों पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजघाट तक जाने में शव को सात घंटे का समय लग गया। राजघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। लोकसभा क्षेत्र हरदोई और मिश्रिख के बसपा प्रत्याशी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

----------------
पुलिस ने सात नामजद करते हुए 11 पर दर्ज की रिपोर्ट

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने बसपा एजेंट की मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच बिलग्राम सीओ को सौंपी गई है। गनीपुर गांव में बसपा पोलिंग एजेंट यदुनंदन की मौत के बाद बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के रोष के बाद पुलिस ने पत्नी रंजना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद पत्नी रंजना ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाए हैं कि सूपिन शुक्ला शराब और भू-माफिया हैं। इनके साथ प्रवीण शुक्ला, राजीव शुक्ला, गिरिजा शंकर, दुर्गेश, अल्दीप और प्रधान श्रवण एक विशेष पार्टी के लिए फर्जी वोट डलवाते रहे। इसका उनके पति ने विरोध किया था। इस पर मतदान समाप्त होने के बाद आरोपियों ने मारपीट की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed