{"_id":"591c96b04f1c1b8b51f23fbb","slug":"demolished-power-system-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Thu, 18 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे लोग।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और तेज बारिश से बुधवार की दोपहर जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। शहर में कई जगह तार टूटने के चलते आपूर्ति बंद कर दी गई। पांच पावरहाउस देर शाम तक बंद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहद खराब रहा। दो दर्जन से अधिक फीडर ठप हो गए। विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से पोल के साथ 33 हजार, 11 हजार और एलटी लाइन के तार टूट गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे आई आंधी व तेज बारिश के चलते शहर में गांधी भवन रोड निकट रोडवेज बस स्टाप के पास, घटाघर रोड, जेल रोड पर रसखान प्रेक्षागृह के निकट पेड़ गिरने और ट्रांजिस्ट हास्टल के पास यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने के चलते एचटी लाइन टूट गई। इसके अलावा रद्धेपुरवा रोड पर पेड़ गिरने से तार टूट गए इस दौरान यहां पर गैराज की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उधर कैनाल रोड पर एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ तार भी टूट गए। बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। आंधी रुकने के बाद विद्युत कर्मी और इंजीनियर फाल्ट और तार जोड़ने और सप्लाई के काम में जुट गए। करीब छह बजे शहर के सिटी व सांडी रोड पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। जबकि चरौली, आशानगर, कोयलबाग, बेलाताली, महोलिया पावर हाउस देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में बावन में ऐजा पावर हाउस के ऐजा, रामपुर, कराही, मसीत, पचकोहरा, हरिहरपुर, पूराबहादुर, टडियावां, गुरुगुज्जा पावर हाउस के भदैचा, बघौली पावर हाउस में मतुआ, विक्टोरियागंज, बावन पावर हाउस से जुडे़ मानपुर, सैतियापुर, लोनार, पटियाला, गुरुद्वारा, सुरसा पावर हाउस में जल्लामऊ, जमुरा, इटौली पावर हाउस से जुडे अहिरोरी, टड़ियावां, पतसेनी, भरिगवां, कछौना पावर हाउस से जुडे़ काजीपुर, कछौना, बेहटागोकुल पावर हाउस से जुड़े अरवा फीडर में कई जगह पेड़, पोल गिरने से 33 हजार, 11 हजार और एलटी लाइन टूट गई। इससे आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विपिन जैन ने बताया कि आंधी व तेज बारिश के चलते बिजली विभाग में तार टूटने से काफी नुकसान हुआ है। शहर में कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए है, जिन्हें कर्मचारियों से सही कराया जा रहा है। शहर के दो पावर हाउस चालू कर दिए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में भी आपूर्ति बहाल करने को लेकर काम चल रहा है।
40 किलोमीटर रफ्तार से चली हवाओं ने उखाड़ फेंके पेड़
काफी इंतजार के बाद बुधवार की दोपहर आई बारिश व गिरे ओलों ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई वहीं 40 किलोमीटर की रफ्तार से चक्रवातनुमा चली आंधियों ने गांव से लेकर शहर तक में पेड़ तक उखाड़ फेंके। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दो राउंडों में आए आंधी पानी से करीब सात डिग्री पारा नीचे आ गया। गुरुवार को भी बदली छाए रहने की संभावनाएं नजर आ रहीं हैं।
गर्मी से बिलबिलाए लोगों के काफी इंतजार के बाद बुधवार को उमड़ घुमड़ कर आए बादलों ने लोगों को निराश नहीं किया। दोपहर बाद काले बादलों ने जब बरसना शुरू किया तो धरती की तपिश कम होने के साथ ही सावन के झूमने का भी अहसास करा दिया लेकिन इसी दौरान पूरब उत्तर की ओर से चली 40 किलोमीटर रफ्तार से आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक में पेड़ों, छतों की टीनों, दुकानों के बोर्डो आदि को उखाड़ फेंका।
मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि पहले पूरब उत्तर की ओर से और 15 मिनट के बाद एक बार फिर पश्चिम की ओर से तेज आंधी चली। इन आंधियों से काफी तक जन जीवन प्रभावित रहा। यह बात ओर है कि बारिश से काफी लोगों ने राहत महसूस की। तापमान 7 डिग्री तक नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी बदली छाए रहने के आसार हैं।
दुआओं का दिखा असर, भीगे खेत भीगा शहर
हरदोई। पिछले लंबे समय से झमाझम बारिश होने की आस लगाए बैठे लोगों की दुआएं आखिरकार कबूल हो गई और पानी बरसने के साथ ही लोगों को राहत महसूस हुई। पिछले कुछ समय से बादल आते थे एक आध बार बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इसके बाद निकल जाते रहे। लेकिन बुधवार को इस सीजन की पहली 12 मिलीमीटर तक बारिश हुई इसके बाद ओले भी पड़े। जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिली।
दिन में बूंदाबांदी और सुहाने मौसम का लिया आनंद
हरदोई। चिपचिपाती गर्मी से परेशान शहरवासियों ने उस समय राहत महसूस की जब काले बदरा झमक कर बरसे और लोगों ने इस बीच बारिश का आनंद लिया । बारिश की फुहारों से पारा और लुढ़कता चला गया। वहीं मौसम काफी खुशनुमा नजर आया। जिसके बाद लोग बारिश में भीगते नजर आए लेकिन ओले पड़ते ही लोग बचते भी नजर आए।
शहर व देहात में यह क्षेत्र ज्यादा प्रभावित
जेल रोड पर पेड़ गिरने से टूटे तार। डाक बंगले के निकट पेड़ की डाल टूटकर भाजपा उपाध्यक्ष आजाद सिंह भदौरिया की गाड़ी पर गिरी, बाल बाल बचे। घंटाघर रोड पर पेड़ की डाल टूट की गिरी। गेट क्षतिग्रस्त। आय कर विभाग के सामने गिरी पेड़ की डाल। कांग्रेस कार्यालय के पास बिजली के तार टूटे। पुलिस आफिस के पास टूटी पेड़ की डालें। सकरौली में दीवार गिरी, पेड़ भी कई गिरे, जानवर भी हुए चुटहिल। मुगलापुर में कई यूकेलिप्टस के बाग हुए उजाड़