फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Demand to stop construction work on land

जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाए जाने की मांग

Sat, 24 Oct 2020 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop construction work on land
हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला अल्लापुर सैदीखेल निवासी पीड़ितों ने जिलाधिकारी को संबोधित दिए सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में निर्माण कार्य रुकवाए जाने व जानमाल की सुरक्षा प्रदान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में मोहल्ला अल्लापुर सैदीखेल निवासी रामवती ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। 12 अगस्त को उसने निर्माण कार्य रुकवाने को कहा तो विपक्षी गण लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो गए और जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। अब भी वह अधिकारियों की मिलीभगत से जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं, जबकि उसका बंटवारा मुकदमा शाहाबाद तहसील में एसडीएम के यहां विचाराधीन है। पीड़ित ने एक प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद व एसडीएम शाहाबाद को दिया, परंतु उन्होंने प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया। उन्होंने उक्त मामले की मौके पर जांच कराकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाए जाने की मांग की है। पीड़ित व उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed