{"_id":"e1b20e2762f80912643da87177a26b61","slug":"demand-pension-parity-62-branches-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन पैरिटी की मांग को 62 शाखाओं में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन पैरिटी की मांग को 62 शाखाओं में तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मित्रा कमेटी की सिफारिशें तुरंत निरस्त कराने एवं
विज्ञापन
पेंशन पैरिटी तत्काल लागू कराने समेत कई मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम आफ
ग्रामीण बैंक यूनियंस के आह्वान पर हरदोई क्षेत्र की 62 शाखाओं में
तालाबंदी रही, जिससे कारोबार पूरी तरह से प्रभावित रहा।
ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त अधिकारी संघ एवं ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त इंप्लाइज यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को मुख्य शाखा पर ग्रामीण बैंक अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए एवं मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ज्वाइंट फोरम अध्यक्ष पीके सिंह ने कहा कि अफसरों, कर्मियों की मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा, पर इसके बावजूद भी कुछ नतीजा नहीं निकल पा रहा है।
इन मांगों में मित्रा कमेटी की सिफारिशों को निरस्त करने, पेंशन पैरिटी तत्काल लागू करनेे, दसवां पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने, राष्ट्रीयकृत बैंकों में मिल रही सुविधाओं को ग्रामीण बैंकों में भी लागू करने की मांगे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि हरदोई क्षेत्र की 62 शाखाओं में पूर्णतया तालाबंदी रही एवं जिला शाखा पर प्रदर्शन करने के बाद कर्मी क्षेत्रीय कार्यालय की ओर कूच कर गए और बंद कराया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने भारत सरकार एवं वित्त मंत्री को जमकर कोसा।
प्रदर्शन के दौरान रीजनल महामंत्री रजनीकांत शर्मा, वीएन गुप्ता, मो. इश्तियाक खान, सुरेंद्र पाल, सौरभ सिंह, संजीव सेन, अविनाश विद्यार्थी, रमेश चंद्र अवस्थी, सियाराम वैश्य, डीके गुप्ता, डीसी बाजपेई और जेपी तिवारी आदि मौजूद थे।