फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Decorated coolers, fans, fridges and AC markets

सज गए कूलर, पंखे, फ्रिज और एसी के बाजार

Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 03 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Decorated coolers, fans, fridges and AC markets
शोरूम पर फ्रिज खरीदने आए ग्राहक - फोटो : amarujala

हरदोई। सूरज की तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, अप्रैल का महीना शुरू होते ही पारा 40 के पार जा पहुंचा है। इधर गर्मी बढ़ते ही बाजारों में कू लर, फ्रिज, पंखे, एसी और शीतल पेय पदार्थाें की दुकानों में रौनक बढ़ गई है। शुरूआती महीने में मौसम का यह मिजाज देखकर इस बार उपकरणों के अच्छे कारोबार के आसार जताए जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अभी से ही प्रतिदिन दो गुना कारोबार हो रहा है।  

विज्ञापन


होली के बाद मौसम में तेजी से तब्दीली आई है। मार्च के आखिरी हफ्ते से ही सूरज के तेवर दिन पर दिन सख्त होने लगे थे। अप्रैल आते-आते पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। आलम ये है कि अभी से ही सुबह 9 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, गर्मी बढ़ते ही बाजार में स्थित कूलर, फ्रिज, पंखे व एसी की दुकानों और शोरूमों में रौनक बढ़ गई है। उपकरण बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि मौसम में तब्दीली आने के बाद पंखों और कूलर की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन


 कूलर और पंखों के साथ एसी व फ्रिज की बिक्री मेें भी उछाल आया है। दुकानदार मोहन गुप्ता ने बताया कि अमूमन अप्रैल के महीने में प्रतिदिन तीन से चार पंखे व 1 या 2 कूलर बिकते थे, लेकिन इस बार गर्मी जल्दी पड़ने लगी है। बताया कि 15 से 20 पंखे व लगभग 5 कूलर प्रतिदिन बिक रहे हैं। एसी विक्रेता पियूष गुप्ता ने बताया कि एसी की बिक्री अप्रैल के महीने के अंत से शुरू होती थी, लेकिन इस बार गर्मी के चलते अभी से एसी बिकना शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान पर प्रतिदिन 3 से 4 एसी बेच रहे हैं। फ्रिज की बिक्री भी तेज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें खुल गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार में खुलीं लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के  रस की दुकानें लोगों को राहत पहुंचा रही हैं। शीतल पेय पदार्थ बेचने वालाें ने बताया कि दस दिन से अचानक गर्मी बढ़ गई है। इसलिए कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed