{"_id":"58e143fe4f1c1bf6465b4812","slug":"death-of-elder-in-suspicious-circumstances-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत के बाद जाम लगाए परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। लेनदेन के सिलसिले में पिहानी में ज्वैलर्स के यहां आए सीतापुर निवासी अधेड़ की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ज्वैलर्स पर हत्या कराने का आरोप लगा शव रखकर पिहानी-हरदोई रोड जाम लगा दिया। परिजनों की तहरीर पर ज्वैलर्स और कार चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र, हरदोई की सीमा से सटा है। इस क्षेत्र के कई गांव के लोग पिहानी में बाजार करने आते हैं। पिसावां के फुकहा के मजरा कुतुवापुर निवासी देशराज (50) भी पिहानी बाजार आता जाता था।
विज्ञापन
उसका कसबे के ज्वैलर्स शरद कुमार से कुछ लेनदेन था। इसी सिलसिले में ज्वैलर्स ने देशराज को बुलाया था। रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे देशराज पिहानी पहुंचा। वह कोतवाली के गेट के पास ज्वैलर्स की दुकान के सामने चाय की दुकान पर अखबार पढ़ रहा था।
विज्ञापन
तभी एक मारुति वैन चालक ने बैक करते समय देशराज पर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा कर दिया।
कोतवाल पवन त्रिवेदी के फटकारने पर लोग और भड़क गए। इस बीच महोली विधायक शशांक त्रिवेदी और सीओ हरियावां श्यामकांत त्रिपाठी भी पहुंच गए। दो घंटे तक जाम लगने से दर्जनों छोटे- बड़े वाहन फंसे रहे।
कोतवाल ने बताया कि ज्वैलर्स शरद और मारुति वैन चालक कुनाल निवासी पिहानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।