{"_id":"6550d7a67eeaffab9e069316","slug":"death-of-a-young-man-injured-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6452-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। बीते छह नवंबर को मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर शनिवार को परिजन घर ले आए।
देर रात उसकी घर पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हिरौली कुतबनगर निवासी राकेश (35) एक ढाबे पर काम करता था। बीती छह नवंबर की रात को ढाबा के पास ही सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी होने पर परिजन उसे घर ले आए थे। देर शाम घर पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता और एक पुत्री है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।