फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deadbody of women found on rail track, allegation of murder

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ससुरालीजनों पर आरोप

Fri, 27 Dec 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of women found on rail track,  allegation of murder
हरदोई में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन। - फोटो : HARDOI
हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में खदरा के पास शुक्रवार की सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना के बाद से ससुरालीजन मौके से फरार थे। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम टोडेपुरवा निवासी विनीता (25) की शादी 4 वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र ग्राम मढ़िया निवासी सुमित के साथ हुई थी। उसका एक वर्षीय बेटा भी है।
विज्ञापन

पिता संतराम ने बताया कि बेटी की शादी में उसने दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
शुक्रवार की सुबह विनीता का शव पड़ोस के खदरा गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार थे।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना मायके में पिता को दी। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी होने पर बेटी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के अलावा ससुर प्रेम सिंह, सास राजप्यारी, ननद शशी, देवर अजय, के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed