फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dead body was buried in the garden after killing

हत्या कर बाग में दफनाया था शव

Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
dead body was buried in the garden after killing
हरदोई। 11 फरवरी ने लापता महिला की हत्या कर शव बाग मेें दफनाए जाने के मामले का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि पति ने आपसी मन मुटाव में महिला को पहले नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शव को आम के बाग में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन मेें सोेमवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि नौ मार्च को कछौना के समसपुर निवासी हनिनाम ने बघौली थाने मेें अपनी बेटी शालिंद्री की (37) की गुमशुुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति श्रीराम से पूछताछ की थी, तो उसने बताया था कि 11 फरवरी को वह पत्नी को नैमिषारण्य घुमाने ले गया था।
विज्ञापन

वहीं से पत्नी गुम हो गई थी। टीम लगाकर उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन सुराग नहीं मिला था। इसके बाद मिशन शक्ति के तहत महिला की गुमशुदगी की नए सिरे से जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुखबिर ने पति द्वारा शालिंद्री की हत्या कर शव छिपाने की सूचना दी। क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने पति श्रीराम को फजलपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उन्होंने बताया कि पत्नी से उसका मनमुटाव रहता था। जिसके चलते दौलतपुर के निकट नहर में पत्नी को पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पास के आम के बाग में खुरपी से गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
आरोपी की निशानदेही पर टीमों ने बाग मेें झाड़ियों के अंदर गड्ढे से शव (कंकाल) बरामद किया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपी, दो जोड़ी पायल, सात अलग-अलग नाम के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed