फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of missing youth and farmer found hanging

लापता युवक और किसान का फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth and farmer found hanging
हरदोई/माधौगंज/बिलग्राम। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र से छह दिन से लापता युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला, जबकि माधौगंज क्षेत्र में संदिग्ध हालात में किसान का शव भी पेड़ पर लटका मिला,
विज्ञापन

वहीं बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। किसान के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
बेहटागोकुल क्षेत्र के ग्राम नगला खानपुर निवासी रिंकू (18) को बृहस्पतिवार से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सुराग नहीं मिला रहा था। मंगलवार को गांव से एक किमी दूर मझिला गांव के पास पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक, रिंकू को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। मृतक इकलौता था और पिता के साथ खेती करता था। पुलिस नेे शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, माधौगंज क्षेत्र के ग्राम खुर्दा मदारपुर निवासी संजीव उर्फ सन्नी (20) सोमवार को दोपहर से लापता था। देर शाम घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव से कुछ दूर स्थित खेत के पास पेड़ में गमछे से फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता विजय बहादुर ने अज्ञात पर हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। उन्होंने ने रंजिश से इनकार किया। वह तीन भाइयों में छोटा था।
भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओे सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम सुलेहड़ा में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी दिलीप दिल्ली में मजदूरी करता है।
उसकी ससुराली बिलग्राम के ग्राम सुलेहड़ा में है। अनबन के चलते उसकी पत्नी चार माह पूर्व मायके आई थी। सोमवार को ससुर मंशाराम के बुलाने पर दिलीप दिल्ली से ससुराल आया था।
दिलीप के मुताबिक, ससुर उसके दहेज में दिया सामान वापस करने व रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिलीप ने ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के गम में किसान ने जान दी
हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अन्नीखेड़ा में पत्नी के गम में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम अन्नीखेड़ा निवासी प्रमोद (32) खेती करते थे। सोमवार को देर रात उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि प्रमोद की पत्नी निर्मला की एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह मानसिक बीमार रहने लगा था। इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा था। प्रमोद की दो बेटियां हैं।

उनकी मौत से बेटियों के पालन-पोषण का बोझ प्रमोद के वृद्ध पिता फकीरे के कंधों पर आ गया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed