{"_id":"67c34837a961d521f90a957f","slug":"dead-body-of-married-woman-found-lying-in-room-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-127608-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजाबक्श में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में बेड के नीचे पड़ा मिला। मृतका के भाई ने दहेज में बाइक न मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
बघौली थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजाबक्श निवासी उदय प्रताप दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी पूजा देवी (30) गांव में ही अपनी चार बेटियों के साथ रहती थी। शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद पूजा मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बेटियों को लेकर सोने चली गई।
देर रात उसकी बेटी लघुशंका के लिए जागी तो पूजा बेड पर नजर नहीं आई। पूजा का शव बेड के नीचे जमीन पर पड़ा दिखा। कुछ ही देर में सभी बेटियां जाग गईं और शोर मचाने लगीं। इस पर नीचे सो रहा पूजा का ससुर श्याम सुंदर कमरे में पहुंचा। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका का भाई कन्नौज के जसोदा निवासी शिवम भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गया। शिवम का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप शिवम ने ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।