फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of Inter student found in Sharda canal, fear of murder

Hardoi News: शारदा नहर में मिला इंटर के छात्र का शव, हत्या की आशंका

Tue, 13 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Inter student found in Sharda canal, fear of murder
लखीमपुर खीरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- लखीमपुर खीरी जनपद का रहने वाला था छात्र
- 10 जून को घर से लापता हो गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोतवाली पिहानी क्षेत्र में सोमवार को शारदा नहर में 10 जून से लापता इंटरमीडिएट के छात्र का शव मिला है। छात्र लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र की हत्या करके शव नहर में फेंक दिया है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त अभिषेक पुत्र अर्जुन लाल निवासी तरौनिया पस्तौर कोतवाली पसिगवां के रूप में की है।
सोमवार सुबह दमगढ़ा शारदा नहर पुल में एक शव फंसे होने की सूचना से पुलिस हरकत में आई। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी व हलका इंचार्ज मोहम्मद अजीम ने शव को शारदा नहर से निकलवाया और सीमावर्ती थाना कोतवाली को सूचना की। सूचना देने पर पता चला कि जनपद खीरी लखीमपुर के थाना पसिगवां तरोनिया पस्तौर गांव से इंटर का छात्र अभिषेक (17) पुत्र अर्जुन लाल पिछले 10 जून से लापता था। पसिगवां कोतवाली में पिता अर्जुन लाल ने अभिषेक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त अभिषेक के पिता अर्जुनलाल व माता ने की। हलका इंचार्ज मोहम्मद अजीम ने बताया कि अभिषेक मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। हालांकि परिजनों ने बेटे की हत्याकर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। कोतवाल का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed