{"_id":"65e9ff16e062f3076d007168","slug":"dead-body-of-high-school-student-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111597-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर लटका मिला हाईस्कूल की छात्रा का शव
Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। हाईस्कूल की छात्रा का शव संडीला कोतवाली क्षेत्र के लूमामऊ गांव में घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
लूमामऊ निवासी प्रीती (16) मवई के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा के लिए उसका केंद्र दलेलनगर में स्थित एक स्कूल में था। बुधवार की रात प्रीती के परिजन गांव में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह वह लोग वापस घर पहुंचे, तो घर के अंदर पड़े छप्पर के नीचे प्रीती का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
मृतका के पिता हीरालाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। संडीला कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर चुप्पी साध रखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।