{"_id":"64f0cef05526d74da9054dd6","slug":"dead-body-of-farmer-missing-for-two-days-found-in-sharda-canal-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2878-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो दिन से लापता किसान का शव शारदा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो दिन से लापता किसान का शव शारदा नहर में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम से लापता एक युवक का शव गांव से करीब दो किमी दूर शारदा नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव मढ़ौरा मजरा खजोहना निवासी महेश (28) मंगलवार की शाम पांच बजे घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस परिजनाें को चिंता हुई रात में काफी पता किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को परिजन आसपास के गांव में खोजबीन की तो शाम को खजोहना गांव के डॉ. अहमद के खेत के सामने महेश की एक चप्पल पड़ी मिली।
इसके बाद शारदा नहर में तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह 10 बजे नहर में एक पेड़ के पास उसका शव फंसा मिला। मृतक के भाई सकटे ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी। महेश के एक पुत्र व एक पुत्री है। मेहश खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था।