फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a youth found on railway track under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sat, 28 Feb 2026 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track under suspicious circumstances
फोटो-21-गौरव सिंह। फाइल फोटो
हरदोई/पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर भगत रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई का दावा है कि पत्नी के मायके में होने से अवसाद में चल रहे पति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। इससे इतर ग्रामीणों में चर्चा है कि चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक की जान गई है।
विज्ञापन


महमूदपुर भगत निवासी गौरव सिंह (24) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी ससुराल सीतापुर जनपद के गुजरा गांव में है। भाई संजय सिंह ने बताया कि गौरव की पत्नी खुशबू दो वर्ष के बेटे के साथ पिछले एक साल से मायके में रह रही हैं। गौरव कई बार पत्नी की विदाई की कोशिश कर चुका था। बृहस्पतिवार को भी वह दिल्ली से गांव आकर ससुराल पत्नी को विदा कराने गया था। इसके बाद उसका शव शुक्रवार रात गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट पड़ा मिला।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मानसिक अवसाद के कारण गौरव ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। वहीं, दूसरी ओर प्रधान पति किशोरी लाल ने बताया कि ससुराल से वापस आते समय गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रफ्तार धीमी होने पर गौरव ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गिरकर वह ट्रेन के नीचे आ गए। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed