{"_id":"6897953f370a06a7200850bf","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-family-said-it-was-murder-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135592-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाली में मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाली में मिला युवक का शव, परिजन बोले-हत्या
Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
-रात में तलाश करने निकली पत्नी को मिला पति का शव
-मृतक के पिता ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
फोटो-21- रजनीश। स्रोत: परिजन
फोटो-22- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक रजनीश के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बहरैया गांव निवासी एक युवक का शव शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालात में गांव की नाली में पड़ा मिला। पति का शव देखकर पत्नी बिलख पड़ी। मृतक के पिता ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव निवासी रजनीश वर्मा (32) खेती करते थे। उनके गांव में दो मकान हैं। एक मकान में उनके माता पिता व दूसरे में वह परिवार के साथ रहते थे। रजनीश के पिता मूलचंद उर्फ मुलई ने बताया कि वह शाम के समय दो हजार रुपये लेकर खाद लेने के लिए घर से निकले थे। रात 10 बजे गांव में उसे गांव निवासी एक व्यक्ति व गांव निवासी एक व्यक्ति के बहनोई के साथ देखा गया था।
रजनीश की पत्नी सरला ने बताया कि रात में जब वह घर वापस नहीं आए तो रात दो बजे अपने ससुर मूलचंद उर्फ मुलई को बताने के लिए दूसरे मकान पर वह जा रही थी। इस दौरान उसे गांव निवासी इंस्पेक्टर के मकान के सामने आरसीसी रोड के किनारे दो फिट गहरी नाली में रजनीश का शव पड़ा मिला। मौके पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह सेंगर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन व गांव वालों से बात की है। रजनीश शराब का आदी था। उसके माथे पर एक चोट का निशान है। प्राथमिक जांच में नाली में गिरकर मौत होने की बात सामने आ रही है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।