{"_id":"646a71063dd9635bb30a4624","slug":"daughters-marriage-ceremony-took-place-amid-mourning-hardoi-news-c-12-1-246206-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मातम के बीच हुई बेटी की शादी की रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मातम के बीच हुई बेटी की शादी की रस्में
Mon, 22 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 22 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-साइड स्टोरी
फोटो- 5 इसी सिलिंडर से लगी आग
फोटो- 6 इसी कलश पर रखे दीपक से लगी आग
फोटो- 7 कलावती
फोटो- 8 राखी
फोटो-9 रेनू
फोटो- 10 घर में गमजदा बैठी महिलाएं। संवाद
फोटो- 11 यही पर हलवाई बना रहे थे खाना पसरा सन्नाटा। संवाद
फोटो- 12 नीर गांव में दुल्हन के घर के बाहर पसरा सन्नाटा।
फोटो- 13 बरातियों के लिए लगा पंडाल।
नीर गांव में हुए हादसे में दुल्हन की मां और बुआ की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एकलौती बेटी को दुल्हन बनाकर उसे उसे घर विदा करने की हसरतें लिए हुए मां दुनिया को छोड़ गई। इससे मातम के बीच शादी की रस्में अदा की गईं।
कोतवाली देहात के नीर गांव निवासी संजीव सिंह की इकलौती बेटी राखी सिंह की रविवार को लोनार थाने के दुलारपुर से बरात आनी थी। शनिवार को घर की महिलाएं पकवान तैयार कर चुकी थीं। परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार छत पर खुशियां मना रहे थे। घटना के समय संजीव सिंह की पत्नी मंजू और बहन सरला सिंह भी घर में मंडप के नीचे बैठे थे। इसी बीच मंजू चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। बेटी की विदाई से पहले पत्नी और बहन के जिंदगी भर के लिए विदा हो जाने से संजीव होशो-हवास खो बैठे।
मोबाइल पर मां व बुआ की फोटो देख रोहित के आंसू आंखों से बह रहे थे। फिर भी किसी न किसी तरह से रोहित अपने आप को संभालते हुए साहस का परिचय देते नजर आ रहे थे। वही, पिता भी अपने अंदर ही अंदर दुख को समेटे हुए पूरे परिवार को ढांढस बनाने का काम कर रहे हैं।
नीर गांव में आग की घटना में झुलस कर मंजू और सरला सिंह की मौत होने के बाद घटनास्थल पर ही डीएम एमपी सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, कोतवाल गंगे शुक्ला इससे मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना को देखकर रात में ही दोनों शवों का पंचनामा भरा गया। डीएम के निर्देश पर दोनों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।