{"_id":"68179f60a06a3ba93e0de814","slug":"daughter-and-her-lover-responsible-for-son-in-laws-death-report-filed-hardoi-news-c-213-1-hra1006-130728-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दामाद की मौत के लिए पुत्री और उसका प्रेमी जिम्मेदार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दामाद की मौत के लिए पुत्री और उसका प्रेमी जिम्मेदार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिलग्राम। आठ दिन पूर्व गांव बैफरिया में घर की चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में मां ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी के खिलाफ दामाद को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए जिम्मेदार मानते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
26 अप्रैल को बैफरिया गांव में रावेंद्र पुत्र अंगने का शव घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक का शरीर नीला पड़ जाने के चलते पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन मई को मृतक रावेंद्र की सास प्यारी पत्नी शिवचरण निवासी गांव व थाना रेती जनपद रायबरेली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रामलली का रावेंद्र के साथ विवाह हुआ था। उनसे दो पुत्र गौरव और सौरव हैं। तीन वर्ष पूर्व गांव निवासी राहुल से उनकी पुत्री का प्रेम प्रसंग हुआ।
इसकी जानकारी दामाद रावेंद्र ने उन्हें दी थी। उन्होंने पुत्री रामलली और राहुल को समझाया, लेकिन पुत्री व उसका प्रेमी दामाद को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचने लगे। नींद की गोलियां देने लगे यहां तक दामाद रावेंद्र ने घर में पत्नी के हाथ का खाना पानी बंद कर दिया था। सास प्यारी का आरोप है कि पुत्री रामलली और उसके प्रेमी राहुल का रावेंद्र की हत्या या आत्महत्या करने में हाथ है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रामलली और राहुल को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका पर रावेंद्र ने कोर्ट और उच्च अधिकारियों को दिए थे प्रार्थना पत्र
क्षेत्र की ग्रामसभा बैफरिया में मृतक रावेंद्र अपने साथ किसी भी अनहोनी के लिए आशंकित था। इसे लेकर रावेंद्र ने पत्नी रामलली और उसके प्रेमी राहुल के खिलाफ उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए थे। इसके साथ ही उसने 30 जनवरी को न्यायालय में भी अनहोनी होने की आशंका के चलते न्यायालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया था। जो उसकी सास ने तहरीर के साथ पुलिस को प्रति उपलब्ध कराई है।