फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dap shop licence nilambit

स्टॉक रजिस्टर में निल, लेकिन दुकान में मिली डीएपी

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
dap shop licence nilambit
हरदोई। बुधवार को एसडीएम शाहाबाद और उपनिदेशक कृषि ने शाहाबाद कस्बे में पाली रोड पर संचालित मेसर्स शेखर ट्रेडर्स पर चेकिंग की। इस दौरान दुकान में डीएपी उपलब्ध मिली, लेकिन स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन स्टॉक में इसे शून्य दिखाया गया था। किसानों को बिना सत्यापन डीएपी वितरित किए जाने की भी पुष्टि हुई। मामले में संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। खाद बिक्री का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में डीएपी को लेकर खासी मारामारी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। डीएम के आदेश पर बुधवार को एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे और उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने पाली रोड स्थित शेखर ट्रेडर्स पर चेकिंग की। यहां किसानों को बिना आधार और अंगूठा लगाए ही खाद दी जा रही थी। पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन का भी इस्तेमाल नहीं हो रहा था। एसडीएम और उपनिदेशक की जांच आख्या मिलते ही जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed