फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cut the cake celebrating the 149 th anniversary of the municipality

केक काट मनाई नगर पालिका की 149 वीं वर्षगांठ

Sat, 02 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 02 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cut the cake celebrating the 149 th anniversary of the municipality
नगर पालिका के 149 वर्ष पूरे होने पर केक काटते एसडीएम अशोक शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद के 149 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केक काटकर खुशी मनाई गई। नगर पालिका सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान एसडीएम एलं अधिशासी अधिकारी डा. अशोक शुक्ला ने इस मौके पर सभी को बधाई दी। साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वर्षभर होने वाले सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सहमति दी।
विज्ञापन



गण्यमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एसडीएम अशोक शुक्ला ने 149 वें वर्ष पूरे करने पर जैसे ही पिहानी नगर पालिका का बर्थ डे केक काटा। वैसे ही  हैप्पी बर्थ डे पिहानी की आवाज से हाल गूंज उठा। एसडीएम ने पिहानी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसकी शानदार यादों के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब को बनाए बचाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन



रसखान शोध संस्थान के अध्यक्ष अतुल कपूर व महामंत्री अवधेश रस्तोगी ने एसडीएम को ‘रसखान प्रतिभा सम्मान’ प्रदान किया। कपूर ने रसखान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह पिहानी के निवासी थे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते नगर मेें रसखान के नाम पर कोई स्मृति चिन्ह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रसखान शोध संस्थान की ओर से एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें पिहानी नगर पालिका की ओर से रसखान के पुश्तैनी मकान के सामने वाली रोड नामकरण रसखान के नाम से किए जाने, स्मृति स्थल बनाए जाने व  उनके नाम पर ही नगर पालिका का वाचनालय शुरू कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम में सभासद इस्माइल खां, वरिष्ठ लिपिक रामलाल, राजकिशोर सिंह, डा. मुजाबिर हुसैन जैदी, संजीव शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed