{"_id":"664648c0e879107eb607e4e7","slug":"currency-clippings-were-found-on-the-roadside-people-filled-them-and-took-them-home-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114597-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नोटो की कतरन सड़क के किनारे मिलीं, लोग भरकर घर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नोटो की कतरन सड़क के किनारे मिलीं, लोग भरकर घर ले गए
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज कस्बे में सड़क किनारे डिग्री काॅलेज के पास नोटों की कतरन पड़ी मिली। बड़ी संख्या में नोटों की कतरन देख मौके पर भीड़ लग गई।
गौसगंज पलिस चौकी के पास एक महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय के करीब ही सड़क किनारे, 100, 200, 20 और 10 रुपये के नोटों की कतरन काफी संख्या में पड़ी मिली। कतरन देखकर लग रहा था कि जैसे किसी मशीन से नोटों का काटकर फेंका गया है।
मौके पर पहुंचे कुछ लोग नोटों की कतरन भरकर अपने घर ले गए। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। नोटों की कतरन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 मई को भी उन्नाव के गंज मुरादाबाद में हरदोई-उन्नाव मार्ग के किनारे एक स्थान पर नोटों की कतरन का बैग मिला था। उसकी भी जांच उन्नाव से हो रही है।