फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CRPF jawan dies due to truck collision

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से सीआरपीएफ जवान की मौत

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies due to truck collision
मल्लावां (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार सीआपीएफ जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के सिरधरपुर पतासिया गांव निवासी कमल सिंह (42) वर्तमान में लखनऊ में सीआरपीएफ में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक बच्चों की पढ़ाई के लिए उनकी पत्नी मनीषा सिंह, पुत्र जतिन व नितिन के साथ कस्बा माधौगंज रह रही हैं। कमल सिंह छुट्टी लेकर पत्नी-बच्चों के पास आए थे। रविवार शाम चार बजे वह माधौगंज से अपने गांव सिरधरपुर पतसिया घर पर जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर उनकी कार में कानपुर की ओर से मक्का लादकर हरदोई की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार के परखचे उड़ गए। कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की की मदद से घायलावस्था में उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस की सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे। हादसा के बाद ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed