{"_id":"590a294b4f1c1b7401441c3e","slug":"youth-s-body-hanged-on-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 04 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
लवकुश की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
पचदेवरा थाना क्षेत्र के चंद्रमपुर निवासी युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटकता मिला। युवक की बहन ने गांव के दो लोगों पर शराब में जहर पिलाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के चंद्रमपुर निवासी बृज कुमार के बेटे लवकुश (20) को मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों युवक उसे खेत पर ले गए और जमकर शराब पी।
करीब पांच बजे तक लवकुश घर नहीं लौटा। इस पर बहन गीता ने छोटे भाई सहदेव को लवकुश की खोजबीन करने भेजा। सहदेव भाई की तलाश में खेतों की तरफ जा रहा था। उसे गांव से कुछ दूरी पर पीपल के पेड़ से लवकुश की लाश अंगौछे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और परिजनों से पूछताछ की। लवकुश की बहन गीता ने गांव के ही दोनों युवकों पर शराब में जहर मिलाकर भाई को मारने और शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। गीता के अनुसार आरोपी उसकी जमीन हथियाना चाहते हैं।
इसी के चलते भाई की हत्या की है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। लवकुश दो भाइयों में बड़ा था और पांच बहन हैं। वह खेती बाड़ी करता था। एसओ शेर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। बताया कि बिसरा जांच के लिए लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।