{"_id":"573a115d4f1c1bf10dac71ee","slug":"the-second-day-trader-robbers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के लुटेरों को दूसरे दिन ही दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के लुटेरों को दूसरे दिन ही दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बावन के व्यापारी के लुटेरों को पुलिस ने दूसरे दिन ही दबोच लिया। रविवार की देर शाम मोबाइल की दुकान का सामान खरीदकर व्यापारी पैदल बावन चुंगी की तरफ जा रहा था। बदमाशों ने सिर में गमछा डालकर गाड़ी में उठा लिया और समुदा भिठारी में नगदी सहित करीब 40 हजार का सामान लूटकर भाग गए। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सुबह तीन बदमाशों को दबोच लिया। दो बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र लोना के तहत नागामऊ निवासी रामजी पुत्र देव प्रकाश की कस्बा के बस अड्डा पर मोबाइल की दुकान है। रविवार को वह दुकान के सामान की खरीददारी करने शहर आया था। कई दुकानों पर सामान की खरीद करने के कारण शाम हो गई। इसके चलते रामजी शहर के मोहल्ला बावन चुंगी निवासी नाना बड़े दीक्षित के घर की तरफ पैदल रवाना हो गया। बावन चुंगी पुलिया के पास पीछे से आए बदमाशों ने उसे डाला में उठा लिया। रामजी का कहना है कि रास्ते में बदमाशों ने उससे नौ हजार रुपये, दो दर्जन मोबाइल सेट, पंखा, एक कैमरा, प्रिंटर लूट कर समुदा भिठारी के पास डाले से नीचे फेंक कर भाग निकले। लूट की वारदात से बदहवास रामजी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को आप बीती सुनाई। ग्रामीणों ने लूट की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पालीटेक्निक के पास से शमसुद्दीन पुत्र खिलाड़ी, सलीम पुत्र खलील व रफीक पुत्र मटरू निवासी बंदरिया कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने रामजी से लूट स्वीकार की। लुटेरों के पास से दो टेबल फैन, दो फर्राटा, पांच मोबाइल व एक कैमरा बरामद हुआ। लूट के तीनों आरोपितों क ो जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता में एएसपी बीसी दुबे ने लूट की वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन