फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   robbers tied milk trader and driver, looted wehicle

दूध व्यापारी और चालक को बांधकर वाहन लूटा

Tue, 05 Feb 2019 12:06 AM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 05 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
robbers tied milk trader and driver, looted wehicle
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

 कोतवाली क्षेत्र में जजुआमऊ संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने दूध व्यापारी और चालक को बांधकर दुग्ध वाहन लूट लिया। सोमवार सुबह एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी अजीत सिंह पुत्र देवी प्रसाद दूध व्यापारी है। रविवार देर शाम वह जुजुआमऊ से पिकअप में दूध लादने गया था। जहां से देर रात दूध के केन लेकर घर आ रहा था। पिकअप सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलापुर निवासी शिवनंदन पुत्र जमुना प्रसाद चला रहा था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर के जुजुआमऊ मार्ग पर चार नकाबपोश बदमाशों ने रोड पर बाइक खड़ी कर पिकअप रोक ली। दो बदमाशों ने अजीत व चालक के कनपटी पर तमंचा लगाकर पिकअप से नीचे उतरने को कहा। दोनों को सड़क किनारे खाई के करीब ले गए औ वहीं बांधकर डाल दिया। दो अन्य बदमाश दूध की केन लदा पिकअप लेकर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद बदमाश दोनों को खाई में छोड़कर बाइक से भाग गए। किसी तरह अजीत ने वारदात की सूचना यूपी 100 को दी। कुछ ही देर बाद कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सोमवार को अजीत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पीड़ित से बदमाशों के बारे में पूछताछ कर उसे मदद का आश्वासन दिया। एसपी ने कोतवाल को बदमाशों की जल्द तलाश कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed