फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   robbers beaten steno and looted

स्टेनो क ो पीटकर लूटा

Sun, 15 Oct 2017 10:51 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 15 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
robbers beaten steno and looted
जिला अस्पताल में भर्ती घायल दिनेश। - फोटो : अमर उजाला

शुगर मिल कालोनी में शनिवार रात ई रिक्शा सवार बदमाशों ने चकबंदी विभाग के स्टेनो को बेल्टों और ईंटों से पीटकर रुपये और मोबाइल लूट लिया। गंभीर हालत में स्टेनो को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एमजी मार्ग स्थित कपूर भवन निवासी दिनेश (40) पुत्र हेमराज चकबंदी विभाग में स्टेनो है। शनिवार सुबह वह लखनऊ गया था। रात करीब एक बजे वह लखनऊ से लौटा तो रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ गया। उसमें तीन युवक पहले से ही बैठे थे। चालक ने युवकों को शुुगर मिल कालोनी में छोड़ने और उसके बाद एमजी मार्ग चलने की बात कही। शुगर मिल कालोनी पहुंचते ही ई रिक्शा में बैठे युवकों ने दिनेश को दबोच लिया। ईंट और बेल्टों से उसकी पिटाई चालू कर दी। नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। घायल दिनेश किसी तरह भागकर मेन रोड पहुंचा और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश के परिजन अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed