फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on SI requesting money from Muljim

मुल्जिम से रुपये मांगने पर एसआई पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 13 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Report on SI requesting money from Muljim
पुलिस - फोटो : प्रतिकात्मक

हरदोई। दहेज उत्पीड़न के मुल्जिम से रिश्वत लेने के आरोप में कासिमपुर थाने में एसआई सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआई इस समय उन्नाव जिले के गंगाघाट थाने में तैनात है। दो अन्य आरोपियों ने एसआई को रुपये दिलाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। एसआई उस समय कन्नौज सदर कोतवाली में तैनात थे और दहेज उत्पीड़न मामले की विवेचना कर रहे थे। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आंट निवासी सफीउद्दीन पुत्र वहीजुद्दीन की शादी रुमाना खातून पुत्री वारिश अली से हुई थी। रुमाना ने कन्नौज सदर कोतवाली में सफीउद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना एसआई शंभूनाथ त्रिपाठी कर रहे थे। आरोप है क एसआई ने मामला खत्म करने के लिए सफीउद्दीन से एक लाख रुपये की मांग की। कन्नौज नगर के मोहल्ला बजरिया सेठाना निवासी फिरोज हसन और अब्दुलपुर गांव निवासी अब्दुल समद लेनदेने के लिए 15 जुलाई 2012 को एसआई को लेकर हरदोई पहुंचे थे।
विज्ञापन


गौसगंज के पास एक ढाबे पर सफीउद्दीन की एसआई शंभूनाथ से मुलाकात हुई। इस दौरान फिरोज हसन और अब्दुल समद भी मौजूद रहे। सफीउद्दीन ने एसआई को 20 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि इसके बाद वह 80 हजार रुपये देने के लिए सफीउद्दीन पर दबाव डाल रहे थे। परेशान होकर सफीउद्दीन ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को शंभूनाथ, फिरोज हसन और अब्दुल समद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कासिमपुर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शंभूनाथ त्रिपाठी इस समय उन्नाव जिले के गंगाघाट थाने में तैनात हैं। एसओ कासिमपुर ब्रजेश सिंह ने बताया कि एसआई सहित तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed